फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एक जनवरी से 62 हजार स्ट्रीट लाइटों की देखरेख करेगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीते सात वर्षों में ईईएसएल ने शहर में 62 हजार स्ट्रीट लाइटें लगाई हैं, जिनका अनुबंध 31 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा। एक जनवरी से इन लाइटों के रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम को उठानी पड़ेगी। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने निर्देश दिया है कि सभी लाइटें दुरुस्त रखी जाएं। ईईएसएल की लाइटों को भी ठीक कराया जाए। जहां कहीं से खराबी की सूचना मिले, वहां तत्काल मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में ये लाइटें लगवाई गई थीं। खराब हो रही स्ट्रीट लाइटों को शहर के अलग-अलग इलाकों से निकालकर नगर निगम में एकत्र किया जा रहा है, ताकि इनकी नीलामी की जा सके। अभी तक 500 से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी हैं, जबकि शेष का सर्वे किया जा रहा है। हालात यह हैं कि जो स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, वे भी कई जगह काम की नहीं हैं।
शहर के मणिकर्णिका, दशाश्वमेध, कचहरी, कबीरचौरा, चेतगंज, भेलूपुर और गंगा किनारे के लगभग सभी मोहल्लों, गलियों और सड़कों पर हेरिटेज पोल और स्ट्रीट लाइट लगाने का काम हुआ था। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि अब सभी स्ट्रीट लाइटों की देखरेख नगर निगम करेगा। जो भी स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं, उनका अनुबंध समाप्त हो चुका है। अब उनका रखरखाव नगर निगम करेगा। इनमें लगे कई उपकरण उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। जहां दिक्कत आएगी, वहां नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें