फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंगा घाटों पर आए श्रद्धालुओं को नगर निगम ने बांटी चाय

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने मकर संक्रांति पर बृहस्पतिवार को काशी के घाटों पर उमड़ने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए। मेयर अशोक कुमार तिवारी के दिशा-निर्देशन में अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट और राजघाट पर दर्शनार्थियों को कड़ाके की ठंड से राहत देने के लिए निशुल्क गर्मागर्म चाय पिलाई गई।
विज्ञापन

मेयर ने स्वयं के निजी कोष से 5,000 रुपये देकर इस मुहिम की शुरुआत की थी। जिससे प्रेरित होकर नगर निगम के अधिकारियों ने भी अपने व्यक्तिगत वेतन और बचत से इसमें योगदान दिया। निशुल्क चाय का वितरण अस्सी, राजघाट और दशाश्वमेध पर किया गया। जहां हजारों श्रद्धालुओं को निशुल्क चाय दी गई। यही नहीं अलाव का भी इंतजाम किया गया स्नान के बाद ठंड से बचाव के लिए घाटों और प्रमुख मार्गों पर निरंतर अलाव जलते रहे। साफ-सफाई व प्रकाश की भी बेहतर व्यवस्था की गई। घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। महिला श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त संख्या में अस्थायी चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। मेयर ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि काशी आने वाले हर श्रद्धालु को यहां की पारंपरिक मेहमाननवाजी और सेवा भाव का अनुभव हो। स्वच्छता के साथ-साथ उनकी सुविधा हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें