भाजपा विधायक डाॅ. अवधेश सिंह और एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने रविवार को दुर्घटना में मृत लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया। एसडीएम ने बताया कि ग्रामसभा के राजेतारा निवासी सूरज कुमार (28) की छह अक्तूबर को तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री आपदा राहत के तहत उनकी माता दुर्गा देवी को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी गई। वहीं, एक वर्ष पूर्व कठिराव में सिलिंडर गैस के रिसाव से आगजनी में विवाहिता कविता देवी की मृत्यु पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड द्वारा बीमित राशि छह लाख रुपये का चेक उनकी सास राधिका देवी को दिया गया। इसके पूर्व दो लाख रुपये रसोई घर की मरम्मत के लिए दिया गया था। इस दौरान नायब तहसीलदार राधेश्याम यादव, पवन सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामू गुप्ता, अवधेश सिंह गोलू, पंकज चौरसिया, संदीप सिंह आदि मौजूद थे।