फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू के कुलपति ने छात्रों को बांटी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने सुंदर बगिया स्थित लाला लाजपत राय पाठशाला के छात्रों को मिठाई और स्वेटर बांटा। इस मौके पर बच्चों ने कुलपति को कविताएं सुनाई। प्रो. चतुर्वेदी ने बच्चों की उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वचन दिया। विद्यालय के शिक्षक प्रभारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने विद्यालय के इतिहास और उसकी वर्तमान स्थिति से कुलपति को अवगत कराया। साथ ही विद्यालय की आवश्यक जरूरतों के बारे में भी बताया। कुलपति ने विद्यालय का निरीक्षण भी किया। विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के छात्र अधिष्ठाता और पाठशाला के प्रबंधक प्रो. अनुपम कुमार नेमा ने भी बच्चों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रथम महिला चारु चतुर्वेदी, विद्यालय के आचार्य प्रभारी प्रो. राममंदिर सिंह, विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिका, विद्यालय के कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें