फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राज्यमंत्री ने घर-घर जाकर लोगों से एसआईआर फाॅर्म भरवाने की अपील की

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने शुक्रवार को बैठक कर घर-घर जाकर लोगों से फाॅर्म भरवाने की अपील की। उन्होंने शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड पांडेयपुर, वार्ड शिवपुर व वार्ड तरना में पार्षद, मंडल पदाधिकारी, बीएलए व वरिष्ठजनों के साथ बैठक कर एसआईआर का फाॅर्म घर-घर जाकर लोगों से भरवाने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति का नाम कई स्थानों पर मतदाता सूची में है, तो उसे कई स्थानों पर इन्यूमेरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) प्राप्त हो सकता है, लेकिन उसे केवल एक ही गणना प्रपत्र पर भरने होंगे। उन्होंने अपील की कि सभी मतदाता अपना गणना प्रपत्र अविलंब भरकर बीएलओ के पास जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें