विज्ञान संस्थान स्थापना दिवस पर ब्रोचा मैदान पर खेल स्पर्धा आयोजित हुई। इसमें सर्वाधिक पदक जीतकर भैतिकी विभाग की टीम ने स्थापना दिवस ट्रॉफी जीती। आयोजन सचिव प्रो. निर्मला होरो ने बताया कि क्रिकेट में अर्थ साइंस विभाग, शॉट पुट में भौतिकी विभाग के अमित विक्रम सिंह, अंडर-40 आयुवर्ग में मोनिका, अंडर-60 आयुवर्ग में सरिता, शॉटपुट में रीमा सिंह, टीचिंग स्टॉफ में श्रुति त्रिवेदी और सीमा ने पदक जीते। दौड़ में भौतिकी विभाग के आनंद श्रीवास्तव, मुन्ना लाल ने पदक हासिल किए। स्थापना दिवस पर नौ खेलों में संस्थान के अलग-अलग विभाग के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने तीन आयुवर्ग में हिस्सा लिया।