फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के मंत्री ने सुनी दलितों के उत्पीड़न की शिकायतें

Tue, 09 Feb 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री विजय सांपला ने सोमवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दलित छात्रों के उत्पीड़न की दास्तां सुनीं।
विज्ञापन

बीएचयू के एलडी गेस्ट हाउस में उन्होंने दलित छात्रों के साथ बैठक की और सभी के न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुछ अध्यापक और छात्र उनके साथ भेदभाव करते हैं। दलित होने के नाते उनके साथ भेदभाव किया जाता है। चाहे छात्रवृत्ति का मुद्दा हो या फिर छात्रावास आवंटन का।
 कृषि विज्ञान संस्थान के शोध छात्र पुखराज मीणा ने भी मंत्री के समक्ष अपनी बातें रखीं। बताया कि दलित होने के नाते पूर्व हेड ने उसका उत्पीड़न किया। यहां तक कि उसके शैक्षणिक कार्यों पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन

इसी तरह एक छात्र ने हास्टल में होने वाले उत्पीड़न के बारे में बताया। मंत्री ने रोहित बेमुला प्रकरण पर भी दलित छात्रों को टटोला। छात्रों की बात सुनने के बाद मंत्री ने कुलपति से भी मुलाकात की।
कुलपति ने उन्हें आश्वस्त किया है कि भविष्य में ऐसी स्थितियां दुबारा नहीं आएंगी। पुखराज मीणा के मामले में कुलपति ने फौरन उसका विभाग बदलने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, प्रदीप अग्रहरि, हंसराज विश्वकर्मा, मनीष सिंह, निर्भय नारायण सिंह, आदित्य सिंह, संजय भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें