वाराणसी। शहर में नाला सफाई कार्य का मेयर अशोक कुमार तिवारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने बृहस्पतिवार को रथयात्रा चौराहे से महमूरगंज, चितईपुर से कंदवा के नालों का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क पर रखी सिल्ट को 12 घंटे में हटवाने का निर्देश दिया। बड़े और खुले नालों की सफाई जेसीबी से कराने को कहा। इसके साथ उन्होंने वार्ड के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही नाला सफाई का कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान क्षेत्र के पार्षद मौजूद रहे। ब्यूरो