फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एनीस्थीसिया विभाग के पूर्व अध्यक्ष का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के एनीस्थीसिया विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ.ए लाल (88) का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। सर सुंदरलाल अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। हरिश्चंद्रघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। डॉ. लाल ने गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक मेडिकल कॉलेज कानपुर से 1962 में एमबीबीएस किया। एक वर्ष तक बलरामपुर अस्पताल, लखनऊ में कार्य करने के बाद वह आईएमएस बीएचयू में एनीस्थीसिया विभाग में रेजिडेंट के तौर पर आए। यहां 2001 में विभागाध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें