फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पतंग प्रतियोगिता के विजेताओं को मेयर ने दिए चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के सभागार में बुधवार को आयोजित एक समारोह में मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पतंग प्रतियोगिता के विजेताओं को चेक देकर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री खेलो इंडिया के तहत गंगा की रेती पर हुई दो दिवसीय पंतग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले बनारस काइट क्लब के बंटी और शुभम को प्रथम पुरस्कार, फायर काइट क्लब के समीर और बाले को द्वितीय और एयर लाइंस काइट क्लब को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। मेयर ने प्रथम आने वाले खिलाड़ियों को 51 हजार रुपये, द्वितीय को 21 हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाले क्लब को 11 हजार रुपये का चेक बतौर पुरस्कार राशि दिया। मेयर ने कहा कि काशी की इस पारंपरिक खेल संस्कृति को सहेजने के लिए भविष्य में पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की जाएगी। मौके पर दो दिवसीय प्रतियोगिता के विजेताओं को नगर निगम में सम्मानित किया गया। रोहनिया विधानसभा के पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह औढ़े, प्रतियोगिता में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अजय शंकर तिवारी ने अगले साल नेशनल स्तर पर होने वाली पतंग प्रतियोगिता को लेकर अधिकारियों और मेयर से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें