फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मांस की दुकानों को बाहर करने के मामले जल्द होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मांस मछली की दुकानों को बाहर करने के निर्णय के विरोध में जल्द ही विपक्ष की ओर से नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि पिछले दिनों अधिकारियों को पत्र दिया गया था। उन्होंने सावन बाद इस पर चर्चा करने को कहा था। जल्द ही तारीख तय कर रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मांस, मछली और मुर्गे की दुकानों को शहर से बाहर विस्थापित करने का एकतरफा निर्णय तत्काल वापस लिया जाए। जिन दुकानों का संचालन पहले से किया जा रहा है, उनका सर्वेक्षण कर उन्हें नियमानुसार नियमित किया जाए। विक्रेताओं को विधिक मान्यता देकर लाइसेंस और प्रमाणपत्र दिए जाएं। नागरिकों के भोजन, आजीविका और व्यापार संबंधी संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जाए। किसी एक वर्ग की मान्यताओं के आधार पर प्रतिबंधात्मक निर्णय न लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें