फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू के गार्ड मारपीट प्रकरण में छात्रों ने की कुलपति से मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में 25 अगस्त को बीएफए के प्रवेश परीक्षा और गार्ड की ओर से मारपीट का आरोप लगाकर छात्रों ने कुलपति से बातचीत की। छात्रों ने शुक्रवार को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी के सामने सुरक्षाकर्मियों की ओर से की गई मारपीट का भी मुद्दा उठाया गया है। छात्रों ने प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया कि अगर मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो छात्र एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। छात्रों ने धांधली की निष्पक्ष जांच, चीफ प्राक्टर का इस्तीफा और सिक्योरिटी ऑफिसरों को पद से हटाने के साथ ही मारपीट करने वालों को चिह्नित करने की मांग की। बीएचयू में बुधवार को केंद्रीय कार्यालय के बाहर एमएफए प्रवेश परीक्षा गड़बड़ी का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे छात्र और छात्राओं को सुरक्षाकर्मियों ने पीटा था, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद कई छात्रों ने नाराजगी जाहिर की थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें