श्री गणेश उत्सव सेवा समिति के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मराठी स्नेह सम्मेलन रविवार को दशाश्वमेध स्थित राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में हुआ। व्यावहारिक आंग्ल नववर्ष पर मराठी भाषी लोगों को गणेश आपा सुपर पंचांग वितरित किया गया। मराठी भाषा के उत्थान और काशी में महाराष्ट्र भवन के निर्माण पर चर्चा हुई। बृहन्महाराष्ट्र मंडल के उत्तर प्रदेश विभागीय कार्यवाह षडानन पाठक कारखेड़कर, समिति के सरपंच प्रकाश कंठाले, महाराष्ट्र जनकल्याण न्यास के यादव राव पाठक, दत्तराज मुनि, विशाल औंढेकर, आश्रय मिटकर, विनय रोहे, गौरव बांधवकर सहित महिलाएं आदि रहीं।