फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी

Tue, 12 May 2015 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में भारतीय मूल की अमेरिकी शोध छात्रा के साथ हुए रेप के प्रयास और लूट के मामले में मुख्य आरोपी कल्लू की तलाश में पुलिस ने सोमवार को पूर्वांचल के कई जिलों में छापेमारी की। हालांकि, वह पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस ने उसके कुछ रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है। शोध छात्रा का मोबाइल कल्लू के पास ही है जिसे बरामद करने के बाद पुलिस घटना का वर्कआउट करेगी।
विज्ञापन


पुलिस अब तक सीर गोवर्धनपुर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि छात्रा का मोबाइल कल्लू के पास है। पुलिस उसे पकड़ने में जीजान से जुट गई, रविवार की रात पता चला कि वह रोहनिया में रिश्तेदार के यहां छिपा है। कुछ देर पहले ही भाग गया। सोमवार को पता चला कि वह मिर्जापुर में है। भागने में उसे चोट भी लगी है। पुलिस तलाश में मिर्जापुर गई लेकिन उसका पता नहीं चला। भदोही और जौनपुर स्थित उसके संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। एसएसपी जोगेंद्र कुमार का कहना है कि कल्लू को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें