फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मस्कट एशिया कप में दिखेगा काशी के मिडफील्डर राहुल की हॉकी का जादू

विज्ञापन
राहुल हॉकी
विज्ञापन
मस्कट में 20 से 25 जुलाई तक यूथ हॉकी फाइव ए साइड अंडर 18 एशियन चैंपियनशिप में खेली काशी के हॉकी खिलाड़ी राहुल अपने स्टिक वर्क से कमाल दिखाएंगे। मिडफील्डर खिलाड़ी राहुल भारत की एशियन चैंपियन टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। मंगलवार को भारतीय टीम घोषित कर दी गई। इसमें भारतीय जूनियर हॉकी टीम में वाराणसी के सिर गोवर्धन के राहुल यादव का भी चयन हुआ। हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया इस समय वाराणसी में हॉकी का बड़े स्तर पर विकास हो रहा है। यहां के कई बालक-बालिका खिलाड़ी देश के अलग-अलग भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के हॉस्टल में प्रशिक्षण ले रहे हैं। हॉकी वाराणसी के सचिव केबी रावत ने बताया कि इस समय यूपी कॉलेज, विवेक अकादमी, परमानंदपुर मिनी स्टेडियम, गंगापुर, लालपुर स्टेडियम, करौता और बीएचयू में सालभर हॉकी खेली जाती है। राहुल ने हॉकी की शुरुआत बीएचयू के हॉकी टर्फ से की थी।

राहुल हॉकी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें