चांदपुर चौराहे के पास बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। तेज रफ्तार में कैंट से राजातालाब जा रही ई-बस की अचानक लाइट खराब हो गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि चालक ने हिम्मत दिखाते हुए किसी बस को नियंत्रण में किया। लेकिन, पीछे से आ रहा वाहन टकरा गया। इससे कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई।यात्री दीपक के मुताबिक ई-बस तेज रफ्तार में यात्रियों को लेकर जा रही थी। लहरतारा चौराहे से आगे बीच सड़क पर अचानक बस की लाइट खराब हो गई। इसे देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने आनन-फानन में अपनी मोबाइल से प्रकाश किया। वहीं, चालक ने बस को रोक लिया। लेकिन, पीछे से आ रहा वाहन ई-बस से टकरा गया। गनीमनत रही कि किसी को चोट नहीं आई। बस के चालक-परिचालक ने मिर्जामुराद स्थित चार्जिंग स्टेशन पर फोन किया और जानकारी दी। इसके बाद बस स्टार्ट हुई, लेकिन आगे जाकर रोहनिया में बंद हो गई। जहां पहुंचे कर्मचारियों ने किसी तरह बस को स्टार्ट किया और फिर चार्जिंग स्टेशन ले गए।