फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अली असगर के झूले की जियारत की

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर भर में मंगलवार को कर्बला के छह महीने के शहीद अली असगर को याद किया गया। पितरकुंडा पर वक्फ मजीदुल हसन में मातमी अंजुमन जव्वादिया रजिस्टर्ड ने अली असगर का झूला उठाया। इस दौरान अजादारों ने झूले की जियारत की। नौहा मातम भी किया गया। कच्ची सराय के इमामबाड़ा सिताब राय में अंजुमन जव्वादिया पितरकुंडा ने भी झूला उठाया। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता सैयद फरमान हैदर ने बताया कि 1400 साल पहले यजीद की फौज में विश्व प्रसिद्ध धनुधर हुरमुला ने अली अगसर को उस समय मारा जब इमाम हुसैन उनके लिए पानी मांग रहे थे। बताया कि साठे का जुलूस 15 अक्तूबर को उठाया जाएगा। यह सिलसिला लगातार तीन दिनों बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें