फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ की परीक्षा में बैठने का एक मौका और मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ऐसे विद्यार्थी जो कोरोना संक्रमण से परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें विश्वविद्यालय परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका दे रहा है। इसके लिए उन्हें 27 अक्तूबर तक आवेदन करना होगा। विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में कराई गई परीक्षा के दौरान बहुत से छात्र संक्रमण कारण परीक्षा नहीं दे पाए थे। ऐसे छात्र कई दिनों से परीक्षा कराने की मांग कर रहे थे। अब कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए ऐसे छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया है। विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि ऐसे छात्र प्रार्थना पत्र के साथ चिकित्सा प्रमाण पत्र संलग्न कर अपने महाविद्यालय से प्रार्थना पत्र अग्रसारित कराकर परीक्षा सामान्य विभाग में 27 अक्तूबर तक जमा कर सकते हैं। काशी विद्यापीठ में बीए, एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा फार्म भरने तथा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इसके बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें