फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नवरंग में होली का उल्लास, फाग गीतों की फुहार से भीगा तन-मन

विज्ञापन
लायंस क्लब की ओर से पीएनयू क्लब मे होली मिलन समारोह । अमर उजाला
विज्ञापन
रंगभरी एकादशी से काशी में शुरू होली का उल्लास छा गया है। रविवार को होली उत्सव व मिलन समारोहों की धूम रही। लायंस क्लब सिल्क सिटी की ओर से छावनी स्थित पीएनयू क्लब में नव रंग होली महोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष सौरभ कपूर, सचिव सीए सिद्धार्थ टंडन ने सभी को होली की बधाई दी। इस मौके पर योगेश अग्रवाल, धीरज कपूर, अंशुल जैन, मनीष कपूर, नेहा टंडन, अनीता गुप्ता आदि रहीं। दशाश्वमेध घाट पर होली के पर्व पर बनारसियों का अलग अंदाज और मिजाज देखने को मिला। गीतकार कन्हैया दुबे केडी के संयोजन में कलाकारों की टोली गंगा किनारे समसामयिक ज्वलंत मुद्दों पर सुरों की महफिल सजाई। अमलेश शुक्ला, यथार्थ दुबे ने प्रस्तुतियां दीं। प्रभाकर यादव, दीपक सिंह, नसीम ने संगत की। बेनियाबाग में आनंदमयी होली बैठकी का आयोजन हुआ। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों और होली के फाग गाकर उत्सव आनंद लिया। अगुवाई ममता त्रिपाठी ने की। उत्तराखंड के लोकगीतों की मधुर गूंज सुनाई दी। बैठकी में प्रेमा पांडेय, सरिता पांडेय, जया पंत, शुभांगी पंत, नंदनी त्रिपाठी, उन्नति त्रिपाठी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें