फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सदन की बैठक में 18 को उठेगा रामघाट की जमीन लीज पर देने का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम सदन की बैठक 18 जनवरी को टाउनहाल में होगी। इसमें शहर की साफ-सफाई सहित रामघाट की जमीन लीज पर देने का मुद्दा उठेगा। उधर कई पार्षदों के प्रस्ताव को शामिल नहीं करने पर भी नाराजगी है।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से क्यूआर कोड और हर पांच सौ मीटर पर सफाई बीट निर्धारण का मुद्दा उठाने की तैयारी की गई है। दरअसल, जवाहर नगर काॅलोनी के आठ हजार घरों पर ही क्यूआर कोड लगाया गया है। जबकि 31 दिसंबर तक सभी 2.20 लाख घरों मेंं लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसी प्रकार हर पांच सौ मीटर पर सफाई के लिए बीट का निर्धारण 15 जनवरी तक करना था। यह काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। सपा पार्षद दल के नेता अमरदेव यादव ने कहा कि सदन की बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि होगी। इसके अलावा कार्यकारिणी से पास बिंदुओं पर चर्चा होगी। जब प्रस्ताव पर चर्चा नहीं होगी तो फिर क्या देंगे। भाजपा पार्षद दल के नेता नरसिंह दास ने बताया कि सफाई को लेकर मुद्दा उठेगा। कांग्रेस पार्षद दल के नेता गुलशन अली ने कहा कि पहले पुराने समस्या का समाधान कराएं। जब प्रस्ताव में सवाल नहीं लेंगे तो सदन की बैठक कराने का मतलब क्या है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें