फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 15 दिन बाद अब तक नहीं आई जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाहनों के स्क्रैप मामले की जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। 5 फरवरी के मामले में 21 फरवरी तक रिपोर्ट मांगी गई थी। बावजूद अब तक रिपोर्ट नहीं आई। नीलामी समिति के सदस्य उपसभापति नरसिंह दास, पार्षद हनुमान प्रसाद, पार्षद मदन मोहन दुबे की रिपोर्ट आई थी। नगर निगम के परिवहन विभाग की अच्छी गाड़ियों को स्क्रैप घोषित करने के मामले में तीन कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई थी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने परिवहन कार्यशाला विभाग के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था। कनिष्ठ लिपिक वैभव शरण मिश्र, सौरभ सान्याल व नृपेंद्र शंकर सिंह रहे। इन्हें वाहनों के रखरखाव में घोर लापरवाही और वित्तीय क्षति पहुंचाने के आरोप में निलंबित कर दिया। नगर आयुक्त ने इस पूरे प्रकरण की जांच अपर नगर आयुक्त अमित कुमार को सौंपी है। 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें