जूनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन पुरुष ग्रीको रोमन की प्रतियोगिता में 55 किलो में नीरज पटेल और 77 किलो में धीरज मलिक कांस्य पदक जीता है। वाराणसी कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि पहले दिन 55, 63, 77, 87 और 130 किलो भार वर्ग की प्रतियोगिता हुई। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, टीम मैनेजर गोरखनाथ यादव, प्रबल प्रताप राय, टीम कोच धर्मेंद्र दलाल, जितेंद्र राणा, सागर, टीम के फिजियो विशाल राय ने बधाई दी।