फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरमी ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड

Sun, 17 Apr 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गरमी ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड
विज्ञापन
लगातार बढ़ रही गरमी ने अप्रैल के दूसरे पखवारे के पहले दिन शनिवार को पिछले चार वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तो सभी लोग बेहाल हो गए। सूरज के दहकने से जहां बच्चे-महिलाएं पसीने-पसीने हो गए, वहीं घोसलों में चिड़ियों की छांव भी तड़प उठी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में कोई सिस्टम न बनने से नम हवाएं ठहर गई हैं। ऐसे हालत में गरमी आम लोगों से लेकर गरीबों और मजदूरों पर भारी पड़ सकती है। 
विज्ञापन


इस बार काशी समेत पूर्वांचल में छक्के छुड़ा देने वाली तपन पड़ने के लक्षण दिखने लगे हैं। पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय न हो पाना इसका प्रमुख कारण है। चालू सीजन में बंगाल की खाड़ी में अब तक कोई लो प्रेशर एरिया यानी हवा के कम दबाव का क्षेत्र नहीं बन पाया है। इस वजह से हवाएं बंगाल की खाड़ी से नहीं चल रही हैं। अभी तक कोई बड़ी आंधी, चक्रवात न आने की वजह से भी लोकल हीटिंग लगातार हो रही है। 
विज्ञापन


पांच साल में गरमी की रिकार्ड एक नजर में
2011      17 अप्रैल        42.4 डिग्री सेल्सियस
2012       4 अप्रैल          42 डिग्री सेल्सियस
2013       30 अप्रैल         44.1 डिग्री सेल्सियस
2014       30 अप्रैल         40.2 डिग्री सेल्सियस
2015       23 अप्रैल         41.0 डिग्री सेल्सियस  


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें