श्रीराणी सती श्याम भक्त मंडल की ओर से त्रिदेव मंदिर में स्वर्ण जणित मंदिरों में राणी सती दादी का दरबार सजाया गया। रंग-बिरंगे फूलों से दादी की अलौकिक झांकी सजाई गई। फूल-पत्तियों से सजे मंडप में सालासर हनुमान जी, खाटू श्याम और राणी सती दादी के शृंगार के दर्शन कर भक्त निहाल हुए।
कार्यक्रम संयोजक सुरेश तुलस्यान ने पत्नी के साथ राणी सती दादी सहित सभी विग्रहों का पूजन-अर्चन किया। 56 भोग लगा। संस्था के अध्यक्ष भरत सराफ व मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल ने आरती उतारी। भजन संध्या में भजन गायक भरत सराफ, अनूप सराफ, राजेश तुलस्यान, श्याम सुंदर गाड़ोदिया ने भजनों से भक्तों को खूब झुमाया। दादी मुझे तेरा सहारा न होता दुनिया में मेरा गुजारा न होता..., बांटो बांटो आज बधाई..., कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो पडसी..., मोर छड़ी लहराई रे..., हारे हारे हारे हारे का सहारा तू...भजनों से सभी को विभोर कर दिया। स्वागत राजेश तुलस्यान और रंजन तुलस्यान ने किया।