असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य शनिवार को अपने गृहनगर रामनगर पहुंचे। यहां उन्होंने मंशा देवी मंदिर के ड्योढ़ी पर मत्था टेका। विधिविधान से मां की आराधना की। इसके बाद वह गोलाघाट में भाजपा नेता जितेंद्र पांडेय के आवास पर पहुंचे। उन्होंने जितेंद्र पांडेय के पिता विजय कांत पांडेय के निधन पर अपनी शोक संवेदना जताई। उसके बाद वह पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी बीनू के गांधीपुरम कालोनी पंचवटी आवास पर पहुंचे और विगत दिनों हुए उनकी मां के निधन पर शोक जताया। शाम को उन्होंने पूर्व पालिकाध्यक्ष आशा गुप्ता के आवास पर पहुंच कर उनका कुशलक्षेम जाना।