वूमेंस स्प्रिट क्रिएशन सोसाइटी और ओसम क्लब की ओर से कैंटोमेंट के पीएनयू क्लब में होली उत्सव मनाया। महिलाओं ने ब्रज की होली थीम पर धमाल किया। होली गीतों पर अबीर-गुलाल संग जमकर होली खेली। होली थीम पर मटका फोड़ा और गोपियों ने आकर्षक नृत्य किया। कई तरह के गेम और फूलों से होली भी खेली। संस्था के डायरेक्टर सोनी जायसवाल ने सभी को होली की बधाई दी। यहां सुधा, गीता, लक्ष्मी, कंचन, रूबी आदि रहीं।