फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विपक्ष को समाप्त करने पर तुली हुई है सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इस मौके पर एसआईआर में सरकार के इशारे पर बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश काफी विषम परिस्थितियों में चल रहा है। सरकार विपक्ष को समाप्त करने पर तुली हुई है। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि अपने-अपने गांव और बूथ पर हो रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में किसी मतदाता का नाम न कटे इस पर ध्यान केंद्रित करेंगे। सरकार दबे, कुचले पिछड़े, अल्पसंख्यकों का नाम मतदाता सूची से बाहर करने पर तुली हुई है। इस घृणित प्रयास को सफल नहीं होने देना है। बैठक में पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, प्रदेश सचिव रमेश पांडेय, डॉ. रमाशंकर राजभर उपस्थित थे। अध्यक्षता जयहिंद सिंह यादव ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें