फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 28 आईपीसी वाद निस्तारित, 17 सुलह से खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियोजन समीक्षा बैठक : 252 वारंट में 197 तामील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा हुई। बैठक में बताया गया कि सत्र न्यायालय में चार वादों में सजा हुई, जबकि नौ मामलों में पक्ष द्रोहिता के आधार पर अभियुक्त रिहा हो गए। भारतीय दंड संहिता के तहत कुल 28 वाद निस्तारित हुए। सात मामलों में अभियुक्तों को सजा मिली, जबकि 17 वाद सुलह के आधार पर समाप्त हो गए। चार वाद कमिट किए गए। अन्य अधिनियमों के तहत 12 वादों का निस्तारण हुआ, जिसमें 10 मामलों में सजा, एक में रिहाई और एक वाद दाखिल दफ्तर हुआ। बैठक में बताया गया कि कुल 252 वारंट निर्गत हुए, जिनमें 197 की तामील हुई। 147 गवाह उपस्थित हुए, जिनमें 141 का परीक्षण किया गया। पांच गवाहों का परीक्षण नहीं हो सका, क्योंकि पीठासीन अधिकारी अवकाश पर रहे और अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिलाधिकारी ने अभियोजकों को निर्देश दिया कि रिहा हुए अभियुक्तों के मामलों की पुनः समीक्षा कर अपील की आवश्यकता होने पर प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने पक्षद्रोही गवाहों पर कार्रवाई और प्रभावी पैरवी से दोष सिद्धि बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में एडीएम दिनेश कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक अभियोजन आनंद पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें