फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छात्राओं ने बनाई शिवपुराण पर आधारित रंगोली

विज्ञापन
आर्यमहिला इंटर कॉलेज में छात्राओं द्वारा बनाई गयी पेंटिंग स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
आर्य महिला इंटर काॅलेज सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष कार्यक्रम के मौके पर शिवपुराण पर आधारित जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें निर्णायिका मोनिका साहू रहीं। कार्यक्रम के संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के कुल 33 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रथम स्थान बीटीएस वाराणसी शौपनिल सोनकर, संजय कन्नौजिया, कृष्णा साव, दूसरे स्थान पर आर्य महिला इंटर कालेज की पलक प्रजापति, आरती कुमारी, खुशी गुप्ता और तीसरा स्थान श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज की रोशनी कुमारी, मानस्वी, आस्था गुप्ता ने पाया। स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिभा यादव ने किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राजकीय हाईस्कूल भोहर के प्रधानाचार्य महेंद्र प्रताप यादव और राजकीय हाईस्कूल, रामगढवा के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार यादव, शिक्षिकाएं डाॅ. गीतिका, प्रियंका वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें