फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अब खेल संघों में एक पद पर सीमित हो जाएंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार महीने पहले लागू राष्ट्रीय खेल प्रशासन कानून 2025 का असर अब दिखना शुरू हो रहा है। दो महीने बाद संघ के अधिकारियों के दो या तीन पदों का मोह त्यागना पड़ सकता है। अब एक पद पर सीमित कर दिया जाएगा। दरअसल 1995 से लगातार 31 साल तक महासचिव पद संभाल चुके आनंदेश्वर पांडेय को भारतीय ओलंपिक संघ ने 20 जून से पहले पद छोड़ने का निर्देश दे दिया है। खेल संघ के लोगों का मानना है कि अब काशी में भी काफी कुछ बदल जाने वाला है। यहां भी कई खेल संघों में पदाधिकारी दशकों से अपने पद पर बने हुए हैं। सरकार की ओर से सभी खेल संघों को कानूनी दायरे में लाने के बाद पारदर्शिता तय होगी। नए कानून में 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को पद से दूर रखने के साथ ही एक व्यक्ति-एक पद का नियम लागू करने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें