फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के लिए खेल पाठ्यक्रम तैयार करेंगे जडेजा, नेहरा

Thu, 06 Oct 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अजय जडेजा और आशीष नेहरा
विज्ञापन
पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अजय जडेजा और आशीष नेहरा मिलकर स्कूलों के लिए खेल पाठ्यक्रम तैयार करेंगे। इस पाठ्यक्रम में क्रि केट के अलावा हॉकी, फुटबाल, बास्केटबाल, टेनिस और वॉलीबाल जैसे आउटडोर और इनडोर गेम्स शामिल होंगे। बुधवार की शाम यहां फरीदाबाद के एक स्कूल की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘शिक्षा में खेल का महत्व’ में दोनों शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में जडेजा ने कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। बताया कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए हर स्कूल में खेलों का पाठ्यक्रम होना ही चाहिए।
विज्ञापन


भारत-पाक के बीच क्रिकेट के रिश्ते से जुड़े सवाल पर जडेजा ने कहा कि फिलहाल पाक के साथ क्रिकेट का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। क्रिकेट की वजह से पूर्व के वर्षों में भारत-पाक के रिश्तों पर जमी बर्फ पिघली थी मगर मौजूदा दौर की बात अलग है। आतंकवाद से कोई समझौता नहीं होगा। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत के पीएम का नजरिया काबिले तारीफ है। धोनी से जुड़े सवाल पर जडेजा ने कहा कि धोनी भारतीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। जोखिम भरे फैसले लेना, अहम मौकों पर टीम की बहादुरी के साथ अगुवाई करना और हार की जीत में बदलने का माद्दा ही उन्हें औरों से अलग रखता है।

कहा कि उनके जीवन पर बनी फिल्म युवाओं को देखनी चाहिए। इससे खेल के क्षेत्र में और जीवन में आगे बढ़ने के लिए बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। कहा कि तेंदुलकर की तुलना किसी क्रिकेटर से नहीं की जा सकती। उन्होेंने खेल की दुनिया में क्रिकेट के स्वरूप को बदल दिया। कार्यक्रम में मौजूद आशीष नेहरा ने कहा कि खेल के लिए स्कूलों में बेहतर संसाधन और सुविधाएं मुहैया कराने की जरूरत है। स्कूल स्तर पर जब तक खेलों को प्रोत्साहन नहीं मिलेगा, विश्व कप और ओलंपिक जैसों मुकाबलों में हमें पदक की होड़ में शामिल नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें