फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे से मिलने दिल्ली गया था परिवार: चोरों ने खाली कर दिया घर, कैमरे का डीवीआर और हार्ड डिस्क भी उठा ले गए चोर

Tue, 18 Oct 2022 03:51 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सीसीटीवी कैमरे के जरिए मकान की ऑनलाइन निगरानी करने वाले कृष्ण गोपाल हफ्ते भर पूर्व अपने बेटे के यहां नई दिल्ली में है। चोरी की जानकारी ऑनलाइन निगरानी के जरिए पीड़ित को हुई। सूचना पर पहुंची लंका पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन
सीसीटीवी का डीवीआर भी उठा ले गए चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के गांधीनगर विस्तार सुंदरपुर में चोरों ने कृष्ण गोपाल कटारे के बंद मकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने नकदी सहित कीमती आभूषण पर हाथ साफ किया। यही नहीं, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और हार्ड डिस्क भी चोर उठा ले गए। सीसीटीवी कैमरे के जरिए मकान की ऑनलाइन निगरानी करने वाले कृष्ण गोपाल हफ्ते भर पूर्व अपने बेटे के यहां नई दिल्ली में है। चोरी की जानकारी ऑनलाइन निगरानी के जरिए पीड़ित को हुई। सूचना पर पहुंची लंका पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

चोरों ने खंगाल डाला घर - फोटो : अमर उजाला
लंका थाना अंतर्गत सुंदरपुर गांधी नगर विस्तार में कृष्ण गोपाल कटारे का मकान है। मकान की सुरक्षा को लेकर गोपाल कृष्ण ने ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरे भी लगवा रखा है। पिछले 6 अक्तूबर को कृष्ण गोपाल अपने बेटे अभय नारायण के यहां गए थे। पीड़ित कृष्ण गोपाल के अनुसार वह मकान की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं।
अपने मोबाइल से ही ऑनलाइन मकान की निगरानी करते हैं। दो दिन पूर्व शनिवार से सीसीटीवी कैमरा बंद जा रहा था। शंका होने पर घर लौटे। पीड़ित के अनुसार अंदर प्रवेश किए तो कमरे के अंदर सामान बिखरे और अलमारी और बक्से के ताले टूटे थे। नकदी और कीमती आभूषण चोरी हुए। लंका इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह के अनुसार आसपास मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें