फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ ललित कला विभाग में तीन दिन चलेगी प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग में वंदे मातरम गीत पर आधारित चित्रांकन कार्यशाला का उद्घाटन बृहस्पतिवार को जाने माने चित्रकार एस प्रणाम सिंह और सत्येंद्र बाऊनी ने किया। राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश की ओर से यूपी दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर लगी प्रदर्शनी तीन दिन तक चलेगी। राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने इस तरह की प्रदर्शनी को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यशाला के समन्वयक डॉ. सुनील कुमार सिंह कुशवाहा ने बताया कि वंदे मातरम गीत के हर छंद पर यूपी पांच स्थानों पर चित्रण कार्यशाला आयोजित है। युवा चित्रकार डॉ. शशिकांत नाग के मार्गदर्शन में आशा प्रकाश, युवा कलाकार बलदाऊ वर्मा, रविशंकर उर्फ अर्जुन, आशीष राय और आजाद कपूर ने 30 फीट के वृहद फलक पर वंदे मातरम गीतमाला का अंकन किया है। सहयोगी कलाकारों में अंकित कुमार, सुरेश कुमार सौरभ, प्रवीण प्रकाश, हिमांशु, आदि शामिल हैं। इस दौरान ललित कला विभाग के शिक्षक डॉ. रामराज, डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें