फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एक अगस्त को होगी कार्यकारिणी की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उपसभापति के चुनाव के बाद नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक एक अगस्त को होगी। इसमें शहर के विकास की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। खासकर गंगा किनारे के 25 वार्डों की समस्याओं के समाधान तथा शहर की सीवर और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में लिए गए निर्णयों को नगर निगम सदन में रखा जाएगा, जहां उन्हें पार्षदों की सर्वसम्मति से पारित कराने का प्रयास किया जाएगा। मेयर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के लिए कार्यकारिणी के सभी 12 सदस्यों को पत्र भेज दिया गया है। कार्यकारिणी में भाजपा के 10 और सपा के दो पार्षद हैं। भाजपा की ओर से नरसिंह दास, संजय कुमार केशरी, मदन मोहन तिवारी, प्रवीण राय, अशोक मौर्य, बलिराम कन्नौजिया, संदीप रघुवंशी, माधुरी सिंह, सुशील सिंह और इंद्राणी सिंह सदस्य हैं। सपा की ओर से राज कपूर चौधरी और गोविंद सिंह पटेल सदस्य हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें