फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कांवड़ियों के लिए 12 निशुल्क शिविर और 3 क्लॉक रूम आज से सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


वाराणसी। नगर निगम की ओर से सावन को ध्यान में रखते हुए कांवड़ियों के लिए 12 निशुल्क शिविर और तीन क्लॉक रूम बृहस्पतिवार से सक्रिय हो जाएंगे। ये 30 जुलाई से 28 अगस्त तक संचालित होंगे। शिविरों में ठहरने, शौचालय समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

पुरुष और महिला कांवड़ियों के लिए अलग-अलग ठहरने की व्यवस्था की गई है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि शिविरों में प्रकाश व्यवस्था, पंखे, पेयजल, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, गद्दे, चादर, तकिए, कूलर, शौचालय तथा केयरटेकर की व्यवस्था रहेगी, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

निशुल्क कांवड़िया शिविर
जेपी मेहता – 1 शिविर
गिलट बाजार (हीवेल हॉस्पिटल के पास) – 1 शिविर

गिलट बाजार (चेतमणि के पास) – 1 शिविर

चितरंजन पार्क – 2 शिविर

टाउन हॉल – 1 शिविर

अष्टभुजा मंदिर – 3 शिविर
सनबीम स्कूल, वरुणा के सामने – 1 शिविर
रथयात्रा चौराहा – 2 शिविर



निशुल्क क्लॉक रूम (अमानती घर)

चितरंजन पार्क – 1
गोदौलिया चौराहा – 1

चौक थाना परिसर के पास – 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें