जिला जेल चौकाघाट में बंदियों के बीच हुई साप्ताहिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बंदियों को जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने रविवार को पुरस्कृत किया। होप वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से आयोजित परीक्षा परिणाम में दीपक, विश्वमोहन, धीरज ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। संस्था के संस्थापक रवि मिश्रा ने बताया कि जेल अधीक्षक के सहयोग से पुरस्कार के रूप में बंदियों को ट्रैक सूट, टीशर्ट दिए गए। ठंड को देखते हुए कंबल और स्वेटर भी दिए। बंदियों ने रिहाई के बाद समाज की मुख्य धारा में लौटने का संकल्प लिया। जिला कारागार प्रशासन की मदद से होप की टीम बंदियों के बीच साप्ताहिक क्लास आयोजित करती है।