फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सीएम जन आरोग्य मेला में कुत्ता काटने से पीड़ित 36 मरीज पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। मेले में कुत्ता काटने से पीड़ित 36 मरीज पहुंचे। इन्हें एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। सभी मरीजों के घावों की साफ-सफाई कर ड्रेसिंग एवं मरहम-पट्टी की गई। पीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक पीड़ित इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और समय पर इलाज कराने की अपील की। मेले के दौरान अन्य 46 मरीजों की जांच भी की गईं। इन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। फार्मासिस्ट सुमित कुमार शुक्ला, वार्ड ब्वाय दिनेश कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें