शिवदासपुर के बुजुर्ग मतदाता रामदुलारे प्रसाद बुधवार को काशी विद्यापीठ विकास खंड मुख्यालय बीएलओ से मिलने पहुंचे। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई पत्नी का गणना प्रपत्र मिल गया। मेरा अबतक नहीं मिला। जबकि मैंने 2024 में वोट डाला था। रामदुलारे का कहना था कि बीएलओ से संपर्क किया तो पता चला मतदाता सूची में नाम कट गया है।