ईको वॉइस में हुई जापान में आई मंदी पर चर्चा
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के छात्र मंच ईको वॉइस की ओर से शनिवार को जापान में आई आर्थिक मंदी पर चर्चा की गई। अर्थशास्त्र के छात्रों ने कहा कि जापान में आई आर्थिक मंदी का जी-20 के सदस्य देशों समेत सबसे ज्यादा प्रभाव मध्य एशिया के क्षेत्रों में पड़ा है। जापान की अर्थव्यवस्था औंधे मुंह गिर चुकी है, भारत पर भी जापान में आई मंदी का व्यापक असर दिखने लगा है। विभागाध्यक्ष प्रो. अनूप कुमार मिश्रा ने छात्रों को आर्थिक मंदी के विविध पहलुओं से भी अवगत कराया। इस दौरान डॉ. पारुल जैन, डॉ. आहुति सिंह, डॉ. मयंक कुमार सिंह, डॉ. सिद्धार्थ सिंह आदि मौजूद रहे।