फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पांडेयपुर चौराहे के पास के डिवाइडर हटेंगे, ऑटो स्टैंड नई जगह बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पांडेयपुर चौराहे के समीप लगे डिवाइडर को हटाया जाएगा। ऑटो चालकों के कारण लगने वाले जाम को देखते हुए ऑटो स्टैंड के लिए अलग स्थान चिह्नित किया जाएगा, ताकि सड़क पर वाहनों का दबाव कम हो सके। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को पांडेयपुर चौराहे का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चौराहे के कायाकल्प और सुंदरीकरण को लेकर उन्होंने विशेष गंभीरता दिखाई।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने यातायात को सुगम बनाने के लिए मौके पर ही कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। शहर के प्रमुख और व्यस्ततम चौराहों में शामिल पांडेयपुर चौराहे की अब न केवल सूरत बदलेगी, बल्कि आने वाले दिनों में जाम की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने नगर निगम के मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र को आर्किटेक्ट आफताब, पीडब्ल्यूडी और यातायात विभाग के अधिकारियों से तत्काल समन्वय कर पांडेयपुर चौराहे के सुंदरीकरण की कार्ययोजना पर तेजी से काम शुरू कराने के निर्देश दिए। सुंदरीकरण के दौरान यहां मूलभूत सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पार्षद मदन मोहन दुबे, पार्षद अशोक कुमार मौर्य, नगर निगम के अधिशासी अभियंता एम.के. सिंह तथा पीडब्ल्यूडी के अभियंता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें