फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सिगरा स्टेडियम में आज चुनी जाएगी जिले की बालिका फुटबॉल टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिका फुटबॉल टीम अंडर-19 जूनियर टीम का चयन ट्रायल सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से होगा। यूपी फुटबॉल संघ के अवैतनिक महासचिव मो. शाहिद ने बताया कि जिले की टीम में चयनित खिलाड़ी सात अगस्त को मंडलीय टीम का हिस्सा बनने के लिए ट्रायल देंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फुटबॉल संघ की ओर से प्रादेशिक प्रतियोगिता अमेठी में खेली जाएगी। इसमें वाराणसी मंडल की टीम खेलेगी। इसमें सबसे पहले जिले की टीम का चयन होगा। इसके बाद मंडलीय टीम के लिए चार जिलों के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल स्किल का टेस्ट होगा। मंडलीय चयन ट्रायल में जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली और वाराणसी के खिलाड़ी शामिल होंगे। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को वाराणसी मंडल की अंडर-19 टीम में चयनित किया जाएगा।






जिले की टीम का हिस्सा बनने के लिए किया अभ्यास
मंडलीय फुटबॉल टीम का हिस्सा बनने के लिए वाराणसी जिले की टीम ने अभ्यास शुरू कर दिया है। जिले की बालिका फुटबॉल खिलाड़ी, लालपुर, सिगरा, बरेका और बीएचयू के अलावा अलग-अलग खेल मैदानों में अभ्यास कर रही हैं। फुटबॉल कोच भैरव दत्त ने कहा कि चयन ट्रायल में खिलाड़ियों के बीच बेहद कड़ा मुकाबला होगा। इसमें वाराणसी की 80 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें