जनपद पुलिस ने कानून व्यवस्था के साथ ही शिकायत सुनवाई और निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। पुलिस को सरकार की समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) से प्राप्त सभी 100 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण करने पर प्रथम रैंक मिली है। माह जून की रैकिंग में जनपद 125 में 125 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम है। साथ ही जनपद के 13 थाने 90 में 90 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर हैं।
बतातें है कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण, त्वरित व समयबद्ध निस्तारण के लिए जनपद के समस्त अधिकारी व थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है। आईजीआरएस सेल की ओर से संबंधित थानों पर शिकायतें आनलाइन प्रेषित की जाती है।
वहीं संबंधित अधिकारी व थाना प्रभारियों की ओर से प्राप्त संदर्भों की जांच आख्या आनलाइन दिए गए समय सीमा के अंदर संबंधित को प्रेषित की जाती है। साथ ही आवेदक पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट है कि नहीं इसका फीडबैक भी पुलिस कार्यालय से लिया जाता है। इससे की गई जांच व पुलिस कार्रवाई की गुणवत्ता बनी रहती है।