फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिलाधिकारी के निरीक्षण में मिली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निरीक्षण में मिली गंदगी
विज्ञापन

- प्रभारी अधीक्षक का एक दिन का वेतन कटेगा


माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने शनिवार को रामनगर स्थित बालगृह का निरीक्षण किया। बालगृह में प्रवेश करते ही गैलरी में धूल देख जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और प्रभारी अधीक्षक अशोक कुमार से कारण भी पूछा। जवाब न मिलने पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने कुछ मूक-बधिर व दिव्यांग बच्चों से मुलाकात भी की। साथ ही उनके रहने, खाने आदि की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के घरवालों को खोजकर उन्हें पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसमें तकनीक का सहारा लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने बालसभा में बच्चों से बात की और पूछा कि कितने बच्चे घर जाना चाहते हैं। इस पर ज्यादातर बच्चों ने घर जाने की इच्छा जताई। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाकर शरण पांडेय ने बताया कि 23 बच्चों को उनके माता-पिता के पास भेजने के लिए सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलिन बस्ती में भी पहुंचे जिलाधिकारी

जिलाधिकारी रामनगर के वाजिदपुर और पीएसी तिराहा स्थित मलिन बस्तियों में भी गए। साथ ही बच्चों व उनके परिजनों से संवाद किया। जिलाधिकारी ने बच्चों का नाम स्कूल में लिखवाने का अनुरोध किया। कुछ लोगों ने राशन कार्ड न होने की शिकायत की। इसका संज्ञान जिलाधिकारी ने किया और तत्काल राशन कार्ड बनवाने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें