फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: निदेशक ने पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों ने मंगलवार को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, बेसहूपुर का निरीक्षण किया। इसमें प्रीति मीणा, निदेशक स्कूल शिक्षा भारत सरकार और कंचन वर्मा, परियोजना निदेशक स्कूल शिक्षा ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की और आईसीटी लैब का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया और शैक्षिक और भौतिक परिवेश की प्रशंसा की। कक्षा 8 की छात्रा जेसिका ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वहीं, सहायक अध्यापिका पूजा केसरी ने तिलक लगाकर उनका सम्मान किया। प्रधानाध्यापक संतोष कुमार दुबे ने स्मृति चिन्ह देकर अधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव (सेवापुरी), शशिकांत श्रीवास्तव (आराजी लाइन) और नागेंद्र सरोज (चोलापुर) मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें