फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लक्ष्य से दूर रहा विभाग, 1500 के सापेक्ष केवल 1151 गोवंश पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पशुपालन विभाग की उदासीनता के चलते जनपद में निराश्रित गोवंश को पकड़ने में अधिकारी में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। पिछले 14 महीने में 1500 लक्ष्य के सापेक्ष केवल 1151 गोवंश पकड़े जा सके हैं। जिसका असर है कि अब भी जिले की सड़कों व खेतों में छुट्टा गोवंश देखे जा रहे हैं। इससे न सिर्फ राहगीरों बल्कि किसानों की भी परेशानी बढ़ रही है। विभाग के बेड़े में शामिल कैटिल कैचर डीजल के लिए पैसा न होने के कारण शोपीस बनकर रह गई है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग भले ही गोवंश को पकड़ने का लाख दावा करें, जबकि हकीकत इससे परे हैं। मजे की बात है कि विभाग के दफ्तर से लेकर नगर पंचायत कार्यालय, जिला चिकित्सालय, पुरानी कलेक्ट्री, जीआईसी मैदान आदि सहित विभिन्न स्थानों पर दर्जनों गोवंश घूम रहे हैं। इन गोवंश को पकड़ने में विभाग कोसों दूर है। वही ग्रामीण अंचलों तक छूट्टा मवेशियों के चलते किसान परेशान है। छुट्टा गोवंश खेतों में गेहूं, चना और मटर की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। विभाग के अनुसार एक नंवबर 2023 से 15 फरवरी 2024 तक चले अभियान के तहत 1500 निराश्रित गोवंश को पकड़ने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष पशुपालन विभाग 1151 गोवंशों को पकड़कर गोआश्रय स्थल भेजा है। सीवीओ डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि दिसंबर में जिले में जिम्मेदारी संभालने के बाद से निरात्रित गोवंश को पकड़ कर उन्हें सुरक्षित गोशाला में शिफ्ट कराया जा रहा है। जहां पर भरण पोषण की बात है। वह कार्य संचालक देख रहे हैं। अगर कहीं छुट्टा गोवंश हैं तो उन्हें पकड़ कर गोआश्रय स्थल पहुंचाया जाएगा।


इनसेट:
नही चेत रहा विभाग हादसे का इंतजार
महराजगंज। वाराणसी-प्रयागराज हाइवे पर गोवंश आशियाना बना लिए हैं। आए दिन बीच हाइवे पर गोवंश टहलते रहते हैं। जिससे दुर्घटना का आश्ंका बनी रहती है। हाईवे पर तेज रफ्तार भरती वाहनें कई बार दुर्घटना का शिकार होते-होते बचती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवे पर बने अवैध कट प्वाइंट के कारण छुट्टे गोवंश बेधड़क इस पार से उस पार घूम रहे हैं। महराजगंज से बाबू सराय के मध्य पशु डिवाइडर तो कहीं बीच सड़क पर बैठे या घूमते हुए मिल जाएंगे। विभाग की ओर से न ही इन्हें पकड़ा जा रहा है और न ही एनएचआई की ओर से अवैध कट प्वाइंट बंद किये जा रहे हैं। ऐसे ही रहा तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें