फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में करेंट उतरा युवक की मौत

Thu, 25 Aug 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली विभाग की लापरवाही से बुधवार की देर शाम नगवां में शिवकुमार (30) की मौत हो गई। दरअसल जर्जर तार अचानक टूटकर पानी में गिर गया था। इससे पानी में करेंट उतर गया। शिवकुमार वहीं पास से ही गुजर रहा था और वह करेंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


नगवां का रहने वाला शिवकुमार शादियों में खाना बनाने का काम करता था। लगन न होने पर वह लंका पर ठेला लगाकर इडली बेचता था। बुधवार की रात करीब आठ बजे वह कुछ सामान खरीदने घर से बाहर निकला गया था। वापस लौटते समय घर से चंद कदम की दूरी पर वह करेंट की चपेट में आ गया। क्षेत्रीय लोगों की मदद से उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

परिवार में पत्नी सीमा और दो बच्चे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पानी भरने की स्थिति में बिजली काट देनी चाहिए। एसओ लंका संजीव मिश्रा का कहना है कि फिलहाल किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें