फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: सीआरपीएफ कार्यालय पहुंचा शहीद धर्मदेव का पार्थिव शरीर, आज परिजनों को सौंपा जाएगा 

Tue, 06 Apr 2021 12:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
विज्ञापन
वाराणसी में एयरपोर्ट पर शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शहीद हुए चंदौली के धर्मदेव कुमार का पार्थिव शरीर सोमवार की शाम करीब 7 बजे लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचा। एयरपोर्ट से शहीद के शव को चंदौली के मुगलसराय थाना अंतर्गत दुल्हीपुर स्थित सीआरपीएफ कमांडेंट के कार्यालय में पहुंचाया गया। जहां सीआरपीएफ के जवानों ने शहीद को सैल्यूट किया।
विज्ञापन


सीआरपीएफ के ग्रुप कमांडर रामलखन राम ने बताया कि सोमवार की रात शहीद का शव कार्यालय में रहेगा। सुबह 6 बजे शहीद के गांव शाहबगंज के ठेकहां, बड़ागांव पहुंचाया जाएगा। लेवा मार्ग पर हजारों की संख्या में ग्रामीण शहीद को पुष्पंजलि अर्पित करेंगे। उसके शव को शहीद के गांव उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें