फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मंदिरों के निर्माल्य निस्तारण के लिए निगम ने संस्था से किया अनुबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मंदिरों से निकलने वाले माला फूलों के निस्तारण के लिए नगर निगम का शनिवार को एक एनजीओ के साथ अनुबंध हुआ। अनुबंध पत्र पर नगर निगम की ओर से नगर आयुक्त अक्षत वर्मा और मेसर्स ईजी हेल्प के प्रबंधक कोमल सिंह ने हस्ताक्षर किए। इसमें नगर निगम संस्था को कोई वित्तीय सहायता नहीं देगा। अनुबंध में संस्था नगर निगम सीमा के विभिन्न मंदिरों से उत्सर्जित होने वाले फूल, पत्ती के कलेक्शन, ट्रांसपोर्टेशन, प्रोसेसिंग स्वयं करेगी। संस्था इन माला फूल से पूजन सामग्री में प्रयोग होने वाली धूपबत्ती, अगरबत्ती और अन्य सामग्री का निर्माण करेगी। संस्था अभी छोटे स्तर पर वाराणसी के 70 मंदिरों से माला फूल इकट्ठा कर धूपबत्ती, अगरबत्ती एवं अन्य सामग्री का निर्माण किया जा रहा है। मेसर्स ईजी हेल्प के प्रबंधक ने बताया कि उनकी संस्था में 50 महिलाएं कार्य कर रही हैं। नगर निगम के साथ अनुबंध होने पर और अच्छे से कार्य किया जाएगा। अनुबंध के दौरान अपर नगर आयुक्त सविता यादव, जोनल स्वच्छता अधिकारी रविचन्द्र निरंजन, डाक्यूमेन्ट मैनेजर प्रीति सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें