धनतेरस पर खरीदारी का मुहूर्त
- प्रथम कुंभ लग्न में दिन में 1:59 बजे से 3:30 बजे तक
- द्वितीय मुहूर्त शाम को 6:35 बजे से 8:31 बजे तक
- धनतेरस पूजा मुहूर्त शाम 06:31 बजे से रात 08:13 बजे तक
- प्रदोष काल शाम 05:38 बजे से रात 08:13 बजे तक
- वृषभ काल शाम 06:31 बजे से 09:27 बजे तक
- गोवर्धन पूजा पहला मुहूर्त - सुबह 06:34 बजे से सुबह 08:46 बजे तक
- गोवर्धन पूजा दूसरा मुहूर्त - दोपहर 03:23 बजे से शाम 05:35 बजे तक
31 को 3:12 बजे लगेगी अमावस्या
दीपावली पर पूजन का शुभ मुहूर्त 31 अक्तूबर को स्थिर लग्न वृषभ में शाम को 6:27 बजे से 8:23 बजे रात्रि तक होगा। यह सबसे उत्तम मुहूर्त होगा। इसके बाद स्थिर लग्न सिंह के निशीथ काल में 12:55 बजे से 3:09 बजे तक होगा। वहीं इस बार दीपावली को बृहस्पतिवार का संयोग होने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। कार्तिक अमावस्या तिथि 31 अक्तूबर को 3:12 बजे दिन में लग रही है और एक नवंबर को 5:13 बजे शाम तक रहेगी।