फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आगमन की तैयारियों को जानने आज आएंगे मुख्यमंत्री, निरीक्षण के बाद करेंगे समीक्षा

Sun, 09 Feb 2020 10:29 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 16 फरवरी के काशी आगमन की तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। दोपहर में सीधे पड़ाव स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन पर पहुंचेंगे और वहां निरीक्षण करने के बाद सर्किट हाउस में तैयारियों की समीक्षा करेंगे। देर शाम को पीएम मोदी के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं पर स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। वे मंगलवार को लखनऊ लौटेंगे।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दोपहर में वाराणसी पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के बाद हस्तकला संकुल में यूपी डिजाइन इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित काशी एक-रुप अनेक कार्यक्रम की तैयारी देखेंगे। देर शाम मुख्यमंत्री जंगमबाड़ी मठ भी जाएंगे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अन्न क्षेत्र, लहरतारा चौकाघाट फ्लाईओवर, बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सहित अन्य परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं। उधर, प्रधानमंत्री कार्यालय ने परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की अंतिम सूची प्रशासन को भेजी है। इसके अलावा जनसभा स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

पीएम की जनसभा को लेकर संशय

16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शहर में होने वाली जनसभा को लेकर संशय है। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पड़ाव स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन पर प्रतिमा का लोकार्पण के बाद पुलिस लाइन आएंगे। यहां से सड़क मार्ग से जंगमबाड़ी मठ जाएंगे और फिर हस्तकला संकुल में काशी एक रुप अनेक कार्यक्रम के दौरान ही प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे।

34 परियोजनाओं का लोकार्पण और 14 का शिलान्यास

पीएमओ ने 34 परियोजनाओं के लोकार्पण और 14 के शिलान्यास पर सहमति दी है। इसमें एक हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और 208 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।

आज आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगी। सोमवार को दोपहर बाद वे काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी। शाम को दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में शामिल होंगी। मंगलवार को सारनाथ में म्यूजियम, स्तूप, मूलगंध कुटि का भ्रमण करने के बाद वे लखनऊ लौटेंगी।

प्रभारी मंत्री आज लेगे जिला योजना की बैठक

नगर विकास और वाराणसी के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन सोमवार को शहर में आएंगे। दोपहर में विकास भवन में जिला योजना की बैठक करेंगे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें